फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People struggled to jam all day

पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग 

Tue, 05 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
People struggled to jam all day
कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट पर लगे जाम में फंसे लोग।
ईद के मद्देनजर बाजारों में उमड़ी भीड़ की वजह से सोमवार को शहर में पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। हालांकि शहर में घुसे स्कूल वाहन भी जाम के लिए कम जिम्मेदार नहीं रहे। उमस भरी गर्मी में  ओलंदगंज से लेकर चहारसू, हरलालका रोड, घग्घा चौराहा से पुरानी बाजार तक जाम में फंसकर लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

 

स्कूल वाहनों में सवार बच्चे भी गर्मी और प्यास से व्याकुल दिखे। ईद का पर्व करीब होने की वजह से बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। गांव से भी लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों से परिवार के साथ खरीददारी करने शहर में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

 

शहर की मुख्य सड़कों के अलावा नो एंट्री इलाकों में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वैसे तो सुबह 10 बजे से ही छिटपुट जाम लगने लगा था। लेकिन करीब 11 बजे बारिश हुई तो सड़कों पर भीड़ कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैसे ही बारिश खत्म हुई वैसे ही पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज से रुहट्टा, शाहीपुल, टीडी कालेज रोड, कचहरी रोड, हरलालका रोड से लेकर पुरानी बाजार तक भीषण जाम लग गया। जाम से बचने के लिए लोग गली कूचों से निकलना चाहे तो वहां भी जाम लग गया।

 

उसी वक्त कई स्कूलों के वाहन भी छुट्टी होने पर शहर में आ गए जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई।  ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे होमगार्डों को भी समझ में नहीं आ रहा था कि वे जाम को कैसे खत्म कराएं। घग्घा चौराहे से पुरानी बाजार और हरलालका रोड तक तो घंटों लोग जाम में फंसे रहे।


 

जाम में फंसे स्कूली वाहनों में सवार बच्चे भी गर्मी और प्यास से बेचैन दिखे। कोतवाली चौराहे पर जाम खत्म कराने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी। जिला अस्पताल और सब्जी मंडी रोड का भी यही हाल रहा। नगरपालिका गेट के सामने से लेकर हाटमिलियन गली और किला रोड, खोवा मंडी तक जाम लगा रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed