फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People returning after traveling 12 countries will be watchful

12 देशों की यात्रा कर लौटे लोगों पर रहेगी निगाह

Sat, 07 Mar 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
People returning after traveling 12 countries will be watchful
जौनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन ऐसे लोगों पर विशेष निगाह रखेगा, जो हाल ही में 12 देशों में से कहीं की यात्रा कर लौटे हैं। गुरुवार की रात वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों का हवाला देते हुए एडीएम रामप्रकाश ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण मुख्यत: चीन, साउथ कोरिया, थाइलैंड, जापान, ईरान, इटली सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, हांगकांग, नेपाल, वियतनाम की यात्रा कर आए भारतीय या विदेशी यात्री के माध्यम से भारत में फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

ऐसे में इन देशों के भ्रमण या प्रवास के उपरांत भारत में आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही है। ऐसे यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग से प्रतिदिन चिकित्सकीय लक्षण और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जा रही है। ऐसे यात्री भारत में आने के बाद 28 दिनों के लिए सार्वजनिक स्थल पर जाने से परहेज करें और अपने घर के किसी हवादार कमरे में रहें। वह कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। बुखार, खांसी और सांस में तकलीफ होने पर तत्काल निकटम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि किसी भी ऐसे व्यक्ति जिन्हें बुखार, खांसी और सांस संबंधित कोई भी तकलीफ होने पर तत्काल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने और जांच सेंपल एकत्र कर निर्धारित लैब में भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed