फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People of five thousand population wandering for five days for drinking water

पेयजल के लिए पांच दिन से भटक रहे पांच हजार आबादी के लोग

Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
People of five thousand population wandering for five days for drinking water
जौनपुर। शहर की पांच हजार आबादी के लोग पांच दिन से पयेजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। कारण इंग्लिश क्लब में मौजूद ट्यूबवेल रिबोर के अभाव में खराब हो गया है, जिसके कारण इन लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, हालांकि मंगलवार को नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग की ओर से इसको बनाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शहर के इंग्लिश क्लब में एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ट्यूबवेल लगाया गया है, जिससे 10 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति हो रही थी, जिसमें हुसैनाबाद, हाइडिल कॉलोनी, राजकालोनी, भारती नगर, खरका, मियांपुर, जज कालोनी, हरईपुर कालोनी में पयेजल आपूर्ति हो रही थी, लेकिन पांच दिन पहले यह ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसके कारण इन कालोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे इन कालोनियों में रहने वाले तकरीबन पांच हजार लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश है। कई लोग आरओ का पानी मंगाकर तो कई लोग हैंडपंपों से पानी लेकर उपयोग कर रहे हैं। आरओ का पानी मंगाने पर लोगों को आर्थिक चपत भी लग रही है। वहीं हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों को घंटो लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वे जरूरी कार्यों को निपटा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण 10 कॉलोनियों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। जल निगम की ओर से रिबोर कर दिया गया है। मंगलवार को ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद ट्यूबवेल को चालू कर दिया जाएगा। - उमेश प्रसाद, अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed