फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People from two sides clashed in minor dispute, eight policemen including CO in injured

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, पथराव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
People from two sides clashed in minor dispute, eight policemen including CO in injured
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर इटाएं गांव में बृहस्पतिवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मौके पर पहुंची पीआरवी वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में सीओ मड़ियाहूं समेत आठ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक उपद्रवियों की तलाश जारी रही। तनाव के मद्देनजर भारी फोर्स गांव में लगाई गई है।
विज्ञापन

हुसेनपुर इटाएं गांव में बुधवार को एक शराबी नशे में धुत होकर लोगों से अभद्रता करने लगा। इससे नाराज होकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। बृहस्पतिवार की शाम इसी विवाद में शराबी युवक गांव के कुछ लोगों के साथ राजेंद्र राजभर की आटा चक्की पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगा। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्हें खदेड़ने लगे। विवाद की सूचना पाकर पीआरवी 2307 की टीम मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ही देर में सीओ राजेंद्र कुमार, कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। वाहन से उतरने से पहले ही पथराव शुरू हो गया। जमकर ईंट पत्थर चलने से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए। पुलिस ने लाठियां भाजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। नेवढ़िया, सुरेरी, रामपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उपद्रवियों की तलाश में देर रात तक गांव में तलाशी लेती रही। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed