फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People did not listen even on the fifth day, hunger strike continues

पांचवें दिन भी नहीं माने लोग, भूख हड़ताल जारी

Tue, 05 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
People did not listen even on the fifth day, hunger strike continues
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में क्वारंटीन पर रखे गए गैर प्रांतों के 36 लोग पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद भी घर न भेजे जाने से वह उग्र हैं। एसडीएम सहित अन्य अफसरों ने उन्हें घंटों समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

बिहार, झारखंड से आए 36 लोगों को सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के परिसर में 28-29 मार्च को ही क्वारंटीन किया गया था। उन्हें बताया गया था कि 14 तक रखने के बाद घर भेज दिया जाएगा। तय अवधि पूरी होने पर इसी परिसर में रखे गए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 283 लोग तो घर भेज दिए गए, लेकिन गैर प्रांत के लोगों को नहीं छोड़ा गया है। इसके विरोध में वह पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। प्रशासन उन्हें लगातार समझाने की कोशिश कर रहा है, मगर वह नहीं मान रहे। मंगलवार को भीएसडीएम अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दुबे, ईओ डॉ. महेंद्र ने वार्ता कर सबको मनाने की कोशिश की। घंटों प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी। हंगामा करने वालों ने प्रशासन को चेताया कि जब तक उनको नहीं छोड़ा जाएगा तब तक किसी भी दशा में भोजन नहीं करेंगे। हंगामा करने वालों में अमर यादव, पिंटू पासवान, अजय कुमार, मनीष कुमार, महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, विकास, संदीप, शिव कुमार, संदीप, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन पर रखे लोगों में एक के सैंपल की जांच रिपोर्ट लखनऊ से आने के बाद ही सब को साधन से उनके घर तक वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed