फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People caught the thief running away with cash and laptop, then beat up fiercely in jaunpur

 जौनपुरः नकदी और लैपटॉप लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, फिर की जमकर धुनाई

Sun, 25 Apr 2021 12:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 12:00 PM IST
सार

मड़ियाहूं नगर की टीचर कॉलोनी का मामला, पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया

विज्ञापन
People caught the thief running away with cash and laptop, then beat up fiercely in  jaunpur
इसी रेस्टोरेंट से चोरी कर भाग रहा था चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मड़ियाहूं नगर के मोहल्ला खैरूद्दीनगंज की टीचर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


चोर सबसे पहले टीचर कॉलोनी स्थित भारद्वाज  रेस्टोरेंट की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए। कैश बॉक्स को तोड़कर उसमें रखा करीब दो हज़ार रुपये नकदी उठा लिए। यहां चोरी के बाद चोर कॉलोनी में ही मुकेश तिवारी के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने लैपटॉप उठाया। खटपट की आवाज़ सुनकर लोग जागे तो शोर मचाने लगे। भाग रहे चोरों पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए एक चोर निर्माणाधीन मकान में छिप गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की लैपटॉप बरामद करने के बाद उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस चोर को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गुप्ता बताया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाराम ने बताया कि चोर से उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed