फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are preparing to celebrate Christmas Day

क्रिसमस डे मनाने की तैयारी में जुटे हैं लोग 20-44-43

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
People are preparing to celebrate Christmas Day
16- रूहट्टा स्थित होली चाईल्ड एकेडमी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित इल्युमिनेशन कार्यक्रम - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। क्रिसमस की तैयारियों में पिछले कई दिनों से जुटे मसीही समाज के लोग मंगलवार की शाम से ही जश्न में डूब गए। चर्च और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया। देर रात प्रभु यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना की। कैरोल गीत गूंजते रहे। एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दी। बुधवार को भी विविध कार्यक्रम होंगे। पूर्व संध्या पर बाजारों में भी क्रिसमस का उल्लास नजर आया।
विज्ञापन

शहर के सेंट जान्स और सेंट पैट्रिक स्कूल परिसर में बने चर्च में कई दिनों से क्रिसमस की तैयारियां चल रही थी, जो मंगलवार को चरम पर रहीं। परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। क्रिसमस ट्री को भी विद्युत झालरों, गुब्बारों आदि से मोहक ढंग से सजाया गया है। रात नौ बजे के बाद से चर्च में मसीही समाज के लोग जुटने लगे। जन्म से पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए फादर ने प्रभु यीशु की शिक्षाओं के बारे में बताया। मानवता की रक्षा के लिए उनके संदेशों को पढ़कर सुनाया। प्रभु के आगमन की घड़ी से पहले ही विशेष प्रार्थना शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म झांकी रुप में कराया गया। मसीही समाज के लोगों ने कैरोल गीत गुनगुनाए। आया मसीह दुनिया में, तू पापियों को बचाने को..., आया है यीशु आया है मुक्ति ले साथ आया है... गीत देर रात तक गूंजते रहे। बुधवार की सुबह से झांकियों को लोगों के अवलोकन के लिए खोला जाएगा। रंग-बिरंगी लाइट से जगमगाते चर्च अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं। सेंट जांस स्कूल के फादर पी.वेक्टर ने बताया कि बुधवार को परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जन्मोत्सव पर 100 असहाय और जरूरतमंदों को कपड़े दिए जाएंगे। उधर, बाजारों में भी क्रिसमस का उल्लास नजर आया। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे थे, जिन्हें सेंटा क्लाज से ढेरों उपहार की कामना थी। बच्चों को तोहफा देने के लिए अभिभावकों ने खूब खरीदारी की। चाकलेट, टॉफी, केक, खिलौने आदि की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। क्रिसमस के लिए तरह-तरह के लजीज केक भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

सेंटा ने बांटे उपहार, धूमधाम से मना क्रिसमस
जौनपुर। होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल रुहट्टा उमरपुर में मंगलवार का क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटा क्लाज के रुप में सजधजकर शिक्षकों व वरिष्ठ छात्रों ने बच्चों को उपहार बांटे। जिंगल बेल की धुन के बीच बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। सांता क्लाज बने सिद्धार्थ, मदर मैरी बनी तनवी, जिंगल गर्ल्स बनी महिमा, जाह्नवी, मानवी, शिप्रा, वैष्णवी आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सिंह ने बच्चों को सौहार्द, मानवता और विनम्रता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को सबके साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। बच्चों ने प्रभू यीशु के जीवन गाथा मसीहा द सेवियर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed