फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are not leaving their homes due to the fear of monkey menace.

Jaunpur News: बंदरों के उत्पात से भय, घरों से नहीं निकल रहे लोग

Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
People are not leaving their homes due to the fear of monkey menace.
सतहरिया में उत्पाद मचाते बंदर। संवाद
जौनपुर। शहर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। झुंड में घूमने वाले बंदर कभी भी किसी के ऊपर हमला बोल देते हैं। बंदर ने सिर्फ घरों की छतों पर लगी टंकियों की पाइप को तोड़ और बागवानी को उजाड़ रहे हैं बल्कि घरों में घुसकर सामान नष्ट कर रहे हैं। बंदरों को देख लोग घरों से नहीं निकलते हैं। इसकी शिकायत के बाद भी वन विभाग की तरफ से बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के परमानतपुर, सहकारी काॅलोनी, आदर्श काॅलोनी, चांदमारी आदि हिस्सों में बंदरों का उत्पात अधिक है। जंगल से भटककर दर्जनों की संख्या में आए बंदरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बंदर घरों के अंदर घुसकर रसोई के सामान को नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन

बंदर छतों सूखने के रखे गए अनाज को नुकसान पहुंचाने के अलावा कपड़ों को फाड़ देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है जिनके छतों पर पानी की टंकी बनी हुई है। पानी की तलाश में बंदर पानी की टंकी से जुड़े पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। साथ ही बाउड्री के बाहर लगे गेट लाइट को भी उखाड़कर तोड़ दे रहे हैं। इंटरनेट तार की सेवा को तोड़ रहे हैं। बंदरों के इस कार्यप्रणाली से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बंदरों के काटने से चार लोगों की जा चुकी है जान, 18 से अधिक घायल
मुंगराबादशाहपुर में बंदरों के हमले से घायल चार लोग उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। थाने के बगल में रहने वाले सभाजीत तिवारी, मोहल्ला गुड़हाई निवासी हृदय नारायण, बहोरिकपुर निवासी हीरालाल, मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी पांच वर्षीय रेहान की मौत हो चुकी है। बंदरों का खौफ इस कदर है कि महिलाएं और बच्चे छत पर नहीं जाना चाहते हैं।
वर्जन
बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग अभियान चलाएगा। अगर नगर निकाय और ब्लाक की ओर से सहयोग मांगा जाएगा तो मदद की जाएगी।-प्रोमिला, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed