फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are making rounds of the agency, cylinders are being sold in black for Rs 1300.

Jaunpur News: एजेंसी के चक्कर काट रहे लोग, 13 साै रुपये में ब्लैक हो रहा सिलिंडर

Thu, 12 Mar 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
People are making rounds of the agency, cylinders are being sold in black for Rs 1300.
गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
जौनपुर। जनपद में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते आम लोग परेशान होने लगे हैं। घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के कारण लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में लोग डर के मारे अतिरिक्त सिलिंडर भरवाने में जुट गए हैं। वहीं आपूर्ति बाधित होने का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर 1300 रुपये में सिलिंडर ब्लैक किए जा रहे हैं। जिले में कुल 93 गैस एजेंसियां हैं, जिनसे उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के लगभग आठ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किल्लत की खबरें आ रही हैं। मछलीशहर व मुफ्तीगंज में पिछले चार दिनों से गैस की किल्लत है।
विज्ञापन

लोग मजबूरी में ब्लैक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। बदलापुर के मुरादपुर कोटिला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम एजेंसी पर एक सप्ताह से स्टॉक खत्म है। जलालपुर व मड़ियाहूं में क्रमशव: प्रसाद गैस एजेंसी और कैलाश इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से गाड़ियां लोड न होने के कारण आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता महेंद्र प्रसाद जैसे कई लोग पांच-पांच दिनों से भटक रहे हैं। एचपीसीएल कंपनी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज भेजकर रसोई गैस सिलिंडर की कमी न होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी को लेकर फैलाए जा रहे दावे भ्रामक और निराधार हैं। ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed