फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pension will be stopped if Aadhaar is not linked with the bank

बैंक से आधार लिंक नहीं होने पर रोक दी जाएगी पेंशन

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pension will be stopped if Aadhaar is not linked with the bank
जौनपुर। जनपद में 1.14 लाख वृद्धा पेंशनधारकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस वजह से पेंशनर्स ने अभी तक अपने बैंक खाते से अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिंक न कराया है। ऐसी स्थिति में अगर वह 30 अप्रैल से पहले अपने खाते का लिंक नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन की धनराशि रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 44 हजार बुजुर्ग पेंशनधारी है। इन्हें एक हजार रुपये मासिक की दर से पेंशन हर तीन माह पर प्रदान की जाती है। इसके तहत पेंशनधारियों को एक हजार रुपये महीना के हिसाब से तीन माह में तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। पहले पेंशन की राशि 500 रुपये निर्धारित थी, लेकिन दिसंबर 2021 में बढ़कर 1000 प्रतिमाह कर दी गई है। पहले खाते से आधार लिंक जरूरी नहीं किया गया था, लेकिन अब शासन ने खाते से आधार लिंक की जरूरी कर दिया है। ऐसे में सभी पेंशनधारियों को आधार लिंक कराना जरूरी है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक एक लाख 44 हजार पेंशनधारियों में से सिर्फ 30 हजार लोगों ने ही अपना आधार लिंक करवाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ बहुत से अपात्र भी उठा रहे हैं। ऐसे अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए सरकार ने आधार का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। प्रमाणीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सत्यापन के दौरान अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर जरूर दर्ज कराएं। लाभार्थी 30 अप्रैल से पहले अपना आधार लिंक करा लें नहीं तो पेंशन की धनराशि रोक दी जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed