फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pension of 59 thousand elderly people hanging due to Aadhaar authentication

आधार प्रमाणीकरण के चक्कर में 59 हजार बुजुर्गों की लटकी पेंशन

Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pension of 59 thousand elderly people hanging due to Aadhaar authentication
जौनपुुर। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना 59 हजार 397 लाभार्थियों की पेंशन आधार प्रमाणीकरण के फेर में फंस गई है। एक लाख 44 हजार पेंशनरों में से अब तक 84012 लाभार्थियों ने ही आधार प्रमाणीकरण कराया है। ये बुजुर्ग समाज कल्याण से लेकर ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हर तीसरे महीने में तीन हजार रुपये बुजुर्गों के खाते में भेजे जाते हैं। योजना में पारदर्शिता के लिए समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन को आधार से जोड़ने की योजना बनाई है। अप्रैल माह से पेंशनरों के खाते को आधार से जोड़ा जा रहा है। पांच माह के प्रयास के बाद भी 59 हजार 397 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। इससे उनकी पेंशन फंस गई है। लाभार्थियों की पेंशन खाते में नहीं आई वे अब ब्लॉक से लेकर समाज कल्याण कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आधार प्रमाणीकरण होने पर ही पेंशन की राशि खाते में जाएगी। जैसे-जैसे लाभार्थी प्रमाणीकरण करा लेंगे उनके खाते में पैसा चला जाएगा। बैंक पासबुक, आधार की फोटोकापी और मोबाइल नंबर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय या ब्लॉक में जाकर जमा करके प्रमाणीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed