फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Penalty will be imposed if the number of laborers does not increase

मजदूरों की संख्या न बढ़ी तो लगेगी पेनाल्टी...

Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Penalty will be imposed if the number of laborers does not increase
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान धीमी कार्य गति पर टाटा प्रोजेक्ट्स के अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगर मजदूरों की संख्या दोगुनी शीघ्र काम में तेजी नहीं लाया जाता तो सख्त कार्रवाई होगी। इस बार कोई ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन, लेक्चर थिएटर, लाइब्रेरी, ओपीडी भवन आदि का अवलोकन किया। ओपीडी भवन में चल रहे फिनिशिंग के कार्य को तेज करने की हिदायत दी। जानकारी मिली कि अभी यहां पांच सौ मजदूर ही काम कर रहे हैं। इस रफ्तार से काम होता रहा तो किसी भी हाल में ओपीडी अगस्त तक शुरू नहीं हो पाएगा। इस पर भड़के मंत्री ने कंपनी के अफसरों से जवाब तलब किया तो उन्होंने शीघ्र मजदूर बढ़ाने की बात कही। मंत्री ने कम से कम 1200 मजदूर तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। भुगतान से जुड़ी दिक्कतों पर कहा कि धन की कमी नहीं है। पहले से 80 कोड़ रुपये पड़े हुए हैं। इसके बाद फिर से 90 करोड़ मिले हैं। अधूरे काम के लिए इतनी धनराशि पर्याप्त है। बावजूद सुस्ती ठीक नहीं। टाटा प्रोजेक्ट्स व बालाजी कंपनी के बीच गतिरोध को दूर करने का निदेय़श दिया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह, सहायक अभियंता आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed