फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PDA society came forward to save reservation and constitution: MP Dharmendra

आरक्षण और संविधान बचाने को आगे आए पीडीए समाज: सांसद धर्मेंद्र

Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
PDA society came forward to save reservation and constitution: MP Dharmendra
जौनपुर। नगर स्थित एक होटल में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार में पीडीए समाज के हक अधिकार, आरक्षण और वोट का अधिकार छीना जा रहा है, जिसकी शुरुआत बिहार से शुरू हो गई है। पीडीए समाज एकजुट होकर अगर भाजपा को सत्ता से हटाएगा नहीं तो संविधान, आरक्षण और वोट का अधिकार पीडीए समाज से छीन लिया जाएगा। आने वाले 2027 में संविधान, आरक्षण और वोट के अधिकार को बचाए रखने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाना होगा।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संविधान मान स्तंभ स्थापित करते हुए संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़कर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, सपाजनों को संविधान बचाने का संकल्प दिलाया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, विधायक डॉ रागिनी सोनकर, विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडीए समाज की एकजुटता का आवाहन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, राष्ट्रीय प्रवक्ता, मोहम्मद आजम खान, राजेश यादव , सुशील दुबे, विवेक रंजन याद आदि रहे ।
विज्ञापन


जलालपुर चौराहे पर सपा सांसद का हुआ स्वागत-जलालपुर। आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का शनिवार को चौराहे पर इंद्रप्रकाश सिंह, पमपम के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वे वाराणसी से लम्बे काफिले के साथ जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस मौके पर डाॅ. अवधनाथ पाल, चंद्रजीत यादव, अरुण यादव, अजीत यादव, सूबेदार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed