{"_id":"56eefe694f1c1b0942f1523c","slug":"pcs-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"4774 ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा छोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4774 ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा छोड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
शिया कालेज में पीसीएस प्री. की परीक्षा देते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 4774 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में पूर्वाह्न 9:30 से 11:30 बजे तक तथा अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक हुई। लोक सेवा आयोग के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 15147 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 10373 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 4774 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के गोपनीय सिल्ड पैकेट को कोषागार के डबल लॉक में रखा गया था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रथम सत्र के प्रश्नपत्र को सुबह 6 बजे एवं द्वितीय पाली में प्रश्नपत्र अपरान्ह 12 बजे प्राप्त कर दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को उपलब्ध कराया गया।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पत्रकों के पैकेटस स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में सील कराए गए । गोपनीय पैकेट्स संबंधित डाकघर में सुरक्षित पहुंचा दिया गया। एसडीएम सदर आरके पटेल की निगरानी में परीक्षा से संबंधित गोपनीय अभिलेख को डबल लाक से निकाल कर परीक्षा केंद्रों पर भेजवाया गया।