फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Payments stalled after selling paddy, farmers are wandering

धान बेचने के बाद अटका भुगतान, भटक रहे हैं किसान

Sat, 20 Feb 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Payments stalled after selling paddy, farmers are wandering
जौनपुर। भले ही सरकार ने धान खरीद का भुगतान 72 घंटे में करने का निर्देश दिया है, लेकिन जिम्मेदार निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। धान बेचने के बाद किसान भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं। किसी को सप्ताह भर से तो किसी को 15 दिनों से भुगतान नहीं हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक खरीद के चलते अधिकांश क्रय केंद्र बंद होने के बाद भी भुगतान लंबित है। अभी तक 45 करोड़ 39 लाख रुपया किसानों का बकाया है। खरीद बंद होने में अब सिर्फ दस दिन बचे हैं।
विज्ञापन

किसानों को उचित मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में 139 धान क्रय केंद्र खोले गए थे। इन केंद्रों को 85 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक कुल 26 हजार 529 किसानों से एक लाख 24 हजार 712 एमटी धान की खरीद की गई है। यह खरीद लक्ष्य से काफी अधिक है। इन किसानों से कुल 232.69 करोड़ रुपये का धान खरीद गया है, लेकिन अभी तक मात्र 187.30 करोड़ रुपये का ही भुगतान किसानों को हो पाया है। अभी भी 45.39 करोड़ रुपया किसानों का भुगतान किया जाना बाकी है। एक ओर किसान जहां अपना बकाया पैसा लेने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं, वहीं विभाग सर्वर डाउन होने का बहाना बताकर चुप्पी साध रहा है। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक हो चुकी है खरीद
जौनपुर। जिले में धान की खरीद लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। इस दौरान धान खरीद का लक्ष्य 85 हजार एमटी था, लेकिन अब तक एक लाख 24 हजार 712 एमटी धान की खरीद हो चुकी है, अभी भी खरीद करने का समय बीतने में 10 दिन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सिर्फ मार्केटिंग के केंद्र खरीद रहे धान
जौनपुर। इस समय सिर्फ मार्केंटिंग के 20 क्रय केंद्र धान की खरीद कर रहे हैं, शेष 119 क्रय केंद्रों को सरकार ने धान खरीद करने से हटा दिया है, जिससे अब सिर्फ मार्केटिंग के केंद्रो पर ही धान की खरीद की जा रही है।

पीएफएमएस के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जा रहा है। अब तक सभी किसानों का भुगतान हो गया होता, लेकिन कुछ बैंकों के विलय होने और सर्वर डाउन रहने से भुगतान में दिक्कत हो रही है, जिसे शीघ्र दूर कर किसानों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। -महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed