फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paving the way for Rs 33 billion investment in the district, Bhoomi Pujan of 105 units will be held today

Jaunpur News: जिले में 33 अरब निवेश का रास्ता साफ, आज होगा 105 इकाइयोंं का भूमि पूजन

Sun, 18 Feb 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for Rs 33 billion investment in the district, Bhoomi Pujan of 105 units will be held today
जौनपुर। जिले में उद्योग को बढ़ावा देने और नए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को नगर स्थित एक होटल में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंंत्री गिरीशचंंद्र यादव होंगे। इसमें 3325.93 करोड़ रुपये के निवेश का 105 इकाइयोंं का भूमि पूजन किया जाएग। इन निवेशों के स्थापित होने से जहां जिले में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर 16 हजार से अधिक रोजगार के अवसर खुलेंगे। रविवार की देर शाम तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। आयोजन ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर भी होगा। केराकत तहसील पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु होंगे।
विज्ञापन

बीते साल फरवरी माह में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 189 उद्यमियों ने करीब 10 हजार 369 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद से ही जिला उद्योग विभाग निवेशकों की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर प्रयास कर रहा था। विभाग की ओर से निवेशकों की राह में आने वाली परेशानियों को दूर करते हुए उनके निवेश का रास्ता साफ हुआ। विभाग की ओर से जिले में 3325.93 करोड़ की लगभग 105 निवेशों को स्थापित करने की हरी झंडी मिल गई है। सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन निवेशों को धरातल पर उतारने वाली इकाइयों का भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


16 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार



वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के बीच आयोजित यूपी ग्लोबल समिट के दौरान जिले के 189 निवेशकों ने 10369 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। इसमें 10 से अधिक इकाइयां निर्माण प्रक्रिया में हैं। सोमवार को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 3325.93 करोड़ का निवेश स्थापित होगा। इससे जिले के 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ से ऊपर निवेश करने वाले 30 उद्यमी जायेंगे लखनऊ

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले 30 उद्यमी हिस्सा लेने लखनऊ भी जाएंगे। ये वो उद्यमी हैं जिन्होंने 10 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दिया था।


एक नजर में

कुल निवेश के प्रस्ताव - 3325.93 करोड़
कुल परियोजनाएं - 105

कुल रोजगार - 16000

लखनऊ में शामिल होने वालों की संख्या - 30

जिले में जीबीसी में शामिल होने वालों की संख्या - 75

जिले में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर खुलेंगे।- हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग, जौनुपर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed