फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patel Babu suspended over allegation of 50 thousand bribe

Jaunpur News: 50 हजार की रिश्वत के आरोप में पटल बाबू निलंबित

Sun, 23 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Patel Babu suspended over allegation of 50 thousand bribe
एआरटीओ कार्यालय में पांच टेलरों के पंजीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने के मामले में शनिवार को पटल बाबू गणेशदत्त मिश्रा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

शासन के संज्ञान के बाद जांच करने पहुंचे उप परिवहन आयुक्त वाराणसी मंडल भीमसेन सिंह और एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने करीब डेढ़ घंटे तक शिकायतकर्ता और विभागीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच में प्रथम दृष्ट्या शिकायत सही मिली। जिसके बाद पटल से बाबू को हटाकर शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। जिसके बाद देर रात अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन चित्रलेखा सिंह ने बाबूृ को निलंबित कर दिया। साथ ही वरिष्ठ सहायक आयुक्त मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। ये जानकारी एआरटीओ अजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मामले में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करने की बात कही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पत्रावली भी अपने कब्जे में ले ली। मड़ियाहूं निवासी शिकायतकर्ता विनय सिंह और विभागीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान एआरटीओ अजित सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र सिंह, आरआई अशोक यादव समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed