फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patched five times in two years, the road came apart again after three days of rain

Jaunpur News: दो साल में पांच बार पैचिंग, तीन दिन की बारिश में फिर से उखड़ी सड़क

Tue, 29 Sep 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Patched five times in two years, the road came apart again after three days of rain
पालिटे​क्निक चौराहा से  रूहट्टा ओलंदगंज  मार्ग बदहाल।
जौनपुर। बीते सप्ताह में तीन दिन तक हुई लगातार बारिश से शहर की सड़कों की दशा खराब हो गई है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने कलीचाबाद तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा से रूहट्ठा होते हुए ओलंदगंज, मछलीशहर पड़ाव और जोगियापुर से दीवानी-कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग का हाल देखा। इन सभी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने बीते दो सालों में पांच बार इन पांचों सड़कों की पैचिंग कराई थी। तीन दिन की बारिश के बाद ये सड़कें फिर से खराब हो गईं हैं। अब पीडब्ल्यूडी दो दिन में इन सड़कों की मरम्मत कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

दृश्य 1
जोगियापुर-दीवानी कलेक्ट्रेट मार्ग
जोगियापुर से दीवानी-कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर बीते दो साल में पांच बार पैचिंग

हो चुकी है। बावजूद तीन दिन की बारिश में सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा है। इस कारण कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दृश्य 2
कलीचाबाद तिराहा
कलीचाबाद से बदलापुर पड़ाव जाने वाले मार्ग पर कलीचाबाद तिराहे के पास सड़क खराब हो गई है। तीन दिन की बारिश के पहले यह सड़क ठीक थी। बारिश होने के बाद फिर से इस सड़क में गड्ढे हो गए हैं। बदलापुर पड़ाव से मछलीशहर पड़ाव होते हुए नईगंज जाने वाली सड़क का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दश्य 3
पॉलीटेक्निक चौराहा
पॉलीटेक्निक चौराहे से रूहट्टा होते हुए ओलंदगंज तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बीते साल से अब तक इस सड़क की दो बार विभाग ने पैचिंग कराई है। बावजूद इसके तीन दिन की बारिश के बाद सड़क फिर से पुराने हाल में पहुंच गई है।


शहर की सड़कें पहले से ही बदहाल हैं। तीन दिन तक हुई बारिश से सड़कों की दशा और खराब हो गई है। मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। - श्रवण जायसवाल
सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर से लेकर गांव तक की सभी सड़कों का यही हाल है। सभी सड़कों की मरम्मत कराना जरूरी है।
- मनोज वत्स, तारापुर कॉलोनी
जोगियापुर से दीवानी कलेक्ट्रेट मार्ग बीते दो साल से बदहाल है। जगह-जगह सड़क दबने के बाद उसमें गिट्टियां डालकर पाट दिया जाता है। कुछ दिन बाद सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो जाती है। - चंद्रभान यादव, शेखपुर
कलीचाबाद तिराहा और नईगंज मोहल्ला नईबाजार में सड़क जर्जर हो गई है। मार्ग पर बने गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। - नीरज यादव, नईगंज


बारिश के कारण मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा था। अब बारिश थम गई है। दो दिन में शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत का काम फिर से शुरू होगा। जल्द ही सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

- राजेश राव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article