फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pastor sent to district jail for 14 days

Jaunpur News: पादरी को 14 दिन के लिए भेजा गया जिला कारागार

Sat, 25 Feb 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pastor sent to district jail for 14 days
एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने शुक्रवार को कोतवाली बदलापुर क्षेत्र के ग्राम भलुआही में धर्म परिवर्तन कराने के एक आरोपी सुजीत कुमार को 14 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है। एसडीएम ने उसे अपने न्यायालय में तीन मार्च को पेश करने के लिए जिला कारागार अधीक्षक को आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के भलुआही गांव के वार्ड संख्या पांच में धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में सेंट जेवियर्स के प्रबंधक सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला निवासी दाउदपुर ने कोतवाली में मुकदमा कराया है कि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थॉमस जोसेफ की साजिश पर वार्ड नंबर पांच में क्रांति सरोज के घर पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने पादरी रतन चंद निवासी ग्राम बरबसपुर थाना बदलापुर को पकड़कर उसके कब्जे से ईसाई धर्म से संबंधित बाइबल आदि ग्रंथ कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पादरी के साथ कोतवाली में शिवानी पाल, रीना विश्वकर्मा निवासी ग्राम भलुआनी भी पहुंच गई थीं। पुलिस ने आरोपी पादरी रतन चंद एवं दोनों महिलाओं क्रमश: शिवानी पाल व रीना विश्वकर्मा को शांति भंग के आरोप में एसडीएम की अदालत में पेश किया था। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने दोनों महिलाओं को जमानत देते हुए आरोपी पादरी को जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed