फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paste list of housing construction

चस्पा कराई जाए आवास निर्माण की सूची

Fri, 04 May 2018 12:11 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 04 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Paste list of housing construction
मासिक समीक्षा बैठक करते सांसद विधायक एवं जिलाधिकारी।
जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि आवास निर्माण की सूची विधानसभा, विकास खंडों में चस्पा कराई जाए। ग्राम पंचायतों में सूची की वालराइटिंग कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को बुलाकर कार्यशाला कराई जाय, ताकि लाभार्थियों से कोई अतिरिक्त पैसा कोई नहीं लेने पाए।  जिले की बड़ी ग्राम पंचायतें टैबलेट खरीद सकेंगी। उन्हें एनआईसी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने  सीडीओ को निर्देशित किया कि वीडीओ एवं सेक्रेटरी का रोस्टर बनाकर कार्य कराया जाय।  
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद  कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीडी पीके राय ने 20 जनवरी 2018 की बैठक एवं उसकी परिपालन आख्या सदन में प्रस्तुत की। उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में माह मार्च 2018 तक कुल 10145.20 लाख रुपये का व्यय करते हुए 37.70 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष 48.11 लाख मानव दिवस सृजन कराया गया है। उन्होंने बताया कि 16166 परिवारों को 81 से 99 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में समूह के गठन का वार्षिक लक्ष्य 525 के सापेक्ष माह मार्च तक 528 (100.57 प्रतिशत) समूहों का गठन एवं रिवाल्विंग फंड वार्षिक लक्ष्य 315 के सापेक्ष माह मार्च तक 558 समूहों को रिवाल्विंग फंड दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत 161 प्रशिक्षित लाभार्थियों के सूची उपलब्ध करायी गई।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में माह मार्च तक लक्ष्य 20088 निर्धारित है।  जिसके सापेक्ष 20082 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 19614 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त एवं 18928 लाभार्थियों को तृतीय किस्त खाते में अंतरित की जा चुकी है। जिसमें  18830 आवास पूर्ण हो चुके हैं।  दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत ग्रामों के विद्युतीकरण  में स्वीकृत 195 मजरों के सापेक्ष 48 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-10 के अंतर्गत इस विभाग द्वारा पैकेज बरईपार चौराहा से सुजानगंज लंबाई 13.50 किमी का डीपीआर प्रेषित किया गया था जिसके सापेक्ष 11.700 किमी (केवल विकासखण्ड-सुजानगंज का भाग) की स्वीकृति प्राप्त होने के कारण इतने ही लंबाई में कार्य कराया गया। इस दौरान विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजयचंद्र पटेल, राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

, बांके लाल सोनकर, भागवत प्रसाद पांडेय, पुष्पा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed