फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers will get hot food at Jaunpur Junction

Jaunpur News: जौनपुर जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगा गर्म खाना

Thu, 11 Apr 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get hot food at Jaunpur Junction
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन पर दो महीने बाद यात्रियों को गर्म और ताजा खाना मिल सकेगा। इसके लिए बाकायदा आईआरसीटीसी का फूड कोर्ट बनाया जाएगा। यहां आईआरसीटीसी के दर से ही यात्रियों को खाना-नाश्ता के साथ ही ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना के तहत जिले के दो स्टेशनों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। योजना के तहत ही जौनपुर जंक्शन पर आईआरसीटीसी द्वारा संचालित फूड प्लाजा बनाया जाएगा। जहां से यात्रियों को उचित मूल्य पर खाना, नाश्ता और ठंडा पानी मिल सकेगा। अभी ऐसी सुविधा नहीं होने के कारण मजबूरी में बाहरी वेंडर से सामान खरीदना पड़ता है, जो मिलावटी या बासी भी होता है। स्टेशन के फूड प्लाजा से मिलने वाली खाद्य सामग्री से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। यहां मिलने वाली सामग्री का मूल्य भी बाहरी वेंडरों के मुकाबले सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन

----
रेल नीर के स्थान पर बिकता है दूसरी कंपनी का पानी
रेलवे स्टेशनों पर देखा जाए तो अधीकृत रूप से रेल नीर पानी की ही बिक्री होनी चाहिए। इस पानी का दाम अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ता है। बावजूद इसके जौनपुर जंक्शन पर अन्य कंपनियों के पानी बेचे जाते हैं। कभी-कभी तो पानी लोकल कंपनी के बिकते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रतिदिन गुजरती हैं 36 जोड़ी ट्रेनें
जौनपुर जंक्शन से प्रति दिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। जिससे रोज करीब 3000 से अधिक यात्रियों का आवागमन रहता है। इस जंक्शन से कोई सीधी ट्रेन तो नहीं है लेकिन दिल्ली और मुंबई रूट की अधिकतम ट्रेनें इस मार्ग से होकर गुजरती हैं। ऐसे में यहां यात्रियों की भीड़ रहती है।

----
वर्जन
अमृत स्टेशन योजना के तहत जंक्शन पर कई काम होने हैं। योजना के तहत ही फूड प्लाजा भी बनाया जाएगा। चुनाव के बाद काम शुरू होगा। - यूके सिंह, स्टेशन अधीक्षक जौनपुर
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed