फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers descended from trains, worried to go further

ट्रेनों से उतरे यात्री, आगे जाने के लिए रहे परेशान

Sun, 22 Mar 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers descended from trains, worried to go further
06- भण्डारी रेलवे जंक्शन पर बांद्रा पालीताल एक्सप्रेस से लौटे स्क्रीनिंग के लिए कतार में खड़े यात - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनता कर्फ्यू के मद्देनजर अधिकांश ट्रेनें पहले ही रद्द हो चुकी थीं। एक दिन पूर्व रवाना हुई ट्रेनें रविवार को जिले के सिटी और जंक्शन रेलवे स्टेशन (भंडारी) पर पहुंची। इन ट्रेनों में सवार यात्रियों को कर्फ्यू के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ा। आगे की यात्रा के लिए उन्हें साधन का घंटों इंतजार करना पड़ा। दोनों स्टेशनों पर करीब सौ यात्री उतरे। जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर दोपहर तक बेगमपुरा और हाबड़ा-अमृतसर रुकी। इन दोनों ट्रेनों से लगभग 100 यात्री उतरे। इन यात्रियों की जांच नहीं की गई। कारण स्वास्थ्य टीम मौजूद ही नहीं थी। आस-पास के क्षेत्रों के यात्री तो चले गए। लेकिन दूर-दराज के यात्री स्टेशन परिसर में रुके हैं। वे जनता कर्फ्यू समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दून एक्सप्रेस 1309, बांद्रा-गाजीपुर 19041, गोदान 11059, सुहेलदेव 22420 ट्रेनें रुकी हैं। इस दौरान लगभग 150 यात्री उतरे हैं। यहां स्वास्थ्य टीम यात्रियों की जांच कर रही थी। आस-पास के रहने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पैदल चले गए। लेकिन दूर दराज क्षेत्रों के यात्री स्टेशन परिसर में ही मौजूद हैं। वे भी जनता कर्फ्यू समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

20 लोगों ने टिकट किया वापस
जौनपुर। सिटी और भंडारी स्टेशन पर रविवार को आरक्षण केंद्र व टिकट बुकिंग बंद थी। लेकिन टिकट की वापसी की जा रही थी। इस दौरान कुल 20 लोगों का टिकट वापस किया गया। वहीं भंडारी स्टेशन पर पांच हजार की बुकिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed