फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers created a ruckus when they did not get tickets

Jaunpur News: टिकट न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers created a ruckus when they did not get tickets
जंघई रेलवे जंक्शन पर शनिवार रात रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों ने जनरल टिकट न मिलने पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि टिकट बाबू नशे में धुत होकर सीट पर बैठा था।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट स्थित जंघई जंक्शन पर शनिवार रात मुंबई के लिए रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों ने आरोप लगाया कि टिकट बाबू नशे में धुत होने के कारण कंप्यूटर नहीं चला पा रहा था। लोगों के पूछने पर वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसका वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि साढ़े नौ बजे रात का समय है और ट्रेन आने वाली है, लेकिन टिकट बाबू महाशय नशे में होने के कारण कंप्यूटर नहीं चला पा रहे हैं। यात्रियों के हंगामा करने पर रात में जीआरपी के कुछ जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। यात्रियों ने बाहर जाकर प्राइवेट विंडो से टिकट लेकर यात्रा शुरू की। वाणिज्य निरीक्षक वाराणसी आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि सिस्टम में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे टिकट बाबू ठीक नहीं कर पाया। इससे लोगों को दिक्कत हुई। दिन में ड्यूटी करने वाले बाबू ने रात में जाकर समस्या ठीक की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed