{"_id":"5e42fb288ebc3ee61845cd3a","slug":"passenger-facilities-will-increase-at-janghai-station-jaunpur-news-vns5102110128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
जंघई स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम लखनऊ संजय त्रिपाठी।
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज/जफराबाद। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने मंगलवार को जंघई और जफराबाद रेलवे जक्शन का निरीक्षण किया। जघई में स्टेशन पर वह महज 15 मिनट के लिए रुके थे। उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था की सराहना की। कहा कि इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा। जबकि जफराबाद स्टेशन पर रेल दुर्घटना के प्रति सतर्कता बरतने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और दो दो हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया।
डीआरएम का विशेष सैलून शाम को साढ़े चार बजे जंघई स्टेशन पहुंचा। उन्होंने स्टेशन पर निर्माणाधीन विकास कार्यो को देखा। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक, दो, तीन व सर्कुलेटींग एरिया को भी देखा। अधकारियों ने उन्हे नक्से के माध्यम से जंघई स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों को समझाया। बताया कि प्लेटफार्म संख्या चार और पांच का नया निर्माण होगा। डीआरएम ने यहां की साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। स्टेशन अधीक्षक जंघई शिव कुमार यादव के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि दायित्वों के प्रति यहां के कर्मचारियों और अधिकारियों की निष्ठा की बदौलत ही इस स्टेशन ने सफाई व्यवस्था में अच्छी रेटिंग हासिल की है। डीआरएम ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जंघई रायबरेली रेल लाइन के दोहरीकरण के बजट मे ही स्टेशन के रिमॉडलिंग का भी बजट शामिल किया गया है। जिससे आने वाले समय में इस स्टेशन को और सुन्दर बनाया जाएगा। यहां यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सीनीयर डीपीओ लखनऊ मुकेश बहादुर सिंह, स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव, विद्युत इंचार्ज दिनेश कुमार पाण्डेय, सीएमआई आरके रावत मौजूद थे। यहां से वह जफराबाद के लिए रवाना हुए। शाम को 6:10 बजे डीआरएम जफराबाद जंक्शन पहुंचे। उन्होंने जफराबाद रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना के प्रति सतर्कता बरतने वाले रेल कर्मियों को सम्मान पत्र तथा दो-दो हजार नकद देकर पुरस्कृत किया। डीआरएम ने बताया कि 19 लोगों को पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया है। 17 लोग मौके पर मौजूद थे जिनको पुरस्कृत किया गया। इनमें 14 ट्रैक मैन, दो स्टेशन मास्टर तथा एक सिग्नल इंजीनियर शामिल हैं। इन्होंने घने कोहरे के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए रेल दुर्घटना होने से बचाने का कार्य किया है। यदि इनकी ड्यूटी में लापरवाही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यहां पत्रकारों के एक सवाल पर डीआरएम ने कहा कि अभी अंधेरा हो चुका है। शीघ्र ही वह दोबारा आएंगे तो स्टेशन पर साफ सफाई को देखेंगे। वह जफराबाद स्टेशन से 6:40 बजे सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। सिटी रेलवे स्टेशन पर उनका सैलून महज तीस सेकेंड के लिए रुका और फिर आगे के लिए रवाना हो गया। डीआरएम के आने की सूचना पर सुबह से ही साफ सफाई चल रही थी।
डीआरएम को सौंपा पत्रक
मीरगंज। जंघई और जरौना रेलवे स्टेशन के बीच अंडर पास बनाने की मांग और कई ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा नेता चन्द्रमणि तिवारी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
पत्रक में कहा गया है कि जंघई से बरियाराम के बीच 20 सी फाटक 24 घंटे में में महज 12 घंटे खुलता है। जिससे लोगं को परेशानी होती है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर उद्घोषक यन्त्र लगाए जाने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि यहां टिकट आरक्षण का काउंटर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुलता है इसे खुलने का समय रात आठ बजे तक किया जाए। ओवरब्रिज का निर्माण, रामेश्वरम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में कमा शंकर मिश्र, आशीष शुक्ला, सुभाष चंद्र, रामयश विश्वकर्मा, गिरिजा शंकर, अभिषेक तिवारी, नागेन्द्र कुमार शामिल थे।