{"_id":"5fac42b58ebc3e9bb604eca8","slug":"parvon-kee-bheed-mein-gum-ho-gaee-saavadhaaniyaan-jaunpur-news-vns5578905167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वों की भीड़ में गुम हो गई सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वों की भीड़ में गुम हो गई सावधानियां
विज्ञापन
बदलापुर। कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बावजूद लोगों में बेपरवाही बढ़ने लगी है। त्योहारों की खरीद के लिए बाजार में उमड़ रही भीड़ के दौरान दो गज की दूरी दरकिनार है। लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल तो भूल ही चुके हैं। एक ही सामान को कई लोग छू रहे हैं। भीड़ को देखकर हर कोई हतप्रभ है। अहसास ही नहीं हो रहा कि कोरोना के संक्रमण का भय किसी में अभी भी है। भीड़ के दौरान बरती जा रही यह लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने कोरोना का दूसरा पीक आने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी है। सर्दी में धुंध और प्रदूषण के कारण भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों की लापरवाही कोरोना के खतरे की ओर ले जाएगी। बदलापुर कस्बा सहित घनश्यामपुर, बटाऊबीर, तियरा, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महराजगंज तक की बाजारों का हाल एक सा है। व्यापारियों को खरीदारी में आई तेजी भले ही सुकून देने वाली हो, मगर भीड़ के बीच कोरोना का खतरा चिंता भी बढ़ाए हुए है। ऐसे हालात में प्रशासनिक अमला भी चुप्पी साधे हुआ है।
कोरोना संक्रमण की चुनौतियां अभी कम नहीं हुई हैं। बाजारों में भीड़ की स्थिति जो नजर आ रही है उससे आने वाले समय में कोरोना संक्रमण की आशंका प्रबल बनी हुई है। भीड़ और व्यापारी दोनों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम है। -डॉ. अनिल सिंह।
विज्ञापन
बाजारों में पूरी कोशिश है कि कोरोना से बचाव की सुरक्षा व सावधानियों की अनदेखी न हो पाए। कारोबार से जुड़े लोगों से भी कहा गया है कि वह अपनी दुकान में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें। प्रशासन को भी चाहिए कि वह ऐसे लोगों पर नजर रखे। व्यापार मंडल प्रशासन का सहयोग करेगा। -धनंजय सेठ, अध्यक्ष, तहसील व्यापार मंडल।
हर किसी को सतर्क एवं सजग किया जा रहा है। सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जगह जगह पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ स्वयं चक्रमण करते रहें। लोग भीड़ से बचें, मास्क का प्रयोग अवश्य करें। -अशोक कुमार सिंह, सीओ बदलापुर।
सभी व्यवसाइयों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। दुकान में मास्क लगा कर ही सामान की खरीदारी करें। दुकानदार सैनिटाइजर का प्रयोग स्वयं करें और ग्राहकों को भी कराएं। कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ ही रहा है। -दुर्गेश सेठ, आभूषण व्यवसायी।