फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Parts of poison found in Sonu's intestine

सोनू की आंत में मिले जहर के अंश

Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Parts of poison found in Sonu's intestine
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ला निवासी सोनू सेठ की संदिग्ध मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गई है। सोनू की आंत में जहर के अंश मिले हैं, लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट न होने से बिसरा को सुरक्षित कर लिया गया है। मौत का कारण पता लगाने के लिए इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिवार के लोग भी सोनू की मौत को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
विज्ञापन

ताड़तला मोहल्ला निवासी सोनू सेठ 23 मंगलवार की शाम शंभूगंज बाजार स्थित अपनी सराफा की दुकान को बंद कर घर पहुंचा और दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से शहर में निकला था। दो दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सिपाह के निकट सड़क किनारे उसका शव मिला तो सनसनी फैल गई। जिस स्थान पर सोनू का शव मिला उसके पास में ही एक टायर एजेंसी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि शव मिलने से आधे घंटे पहले वह सिपाह की तरफ से अकेले पैदल ही लड़खड़ाते हुए आ रहा था। करीब आधे घंटे तक दुकान के बाहर रखे पुराने टायर पकड़कर वह बैठा रहा और बाद में उठा तो दस कदम आगे जाकर जमीन पर ही लेट गया। वहीं से उसका शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिवार के लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर दो दिनों तक सोनू अपने किस साथी के साथ और कहां था। अगर उसकी मौत विषाक्त पदार्थ खाने से ही हुई है तो भी एक संभावना यह भी बनती है कि उसे किसी ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया हो। फिलहाल पुलिस का दावा है कि सोनू को जुआ खेलने की लत लग गई थी और उसने काफी कर्ज ले रखा था, जिससे वह अवसाद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed