फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Participants from all over the state will gather in the youth festival of East University

Jaunpur News: पूविवि के यूथ फेस्टिवल में जुटेंगे के प्रदेश भर के प्रतिभागी

Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Participants from all over the state will gather in the youth festival of East University
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन 11- 12 जनवरी 2023 को होगा। सरकार ने इस आयोजन के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल आयोजन के लिए शुक्रवार को आयोजन समिति के समन्वयकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ आयोजित करेगा। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने बैठक में संयोजकों से बिंदुवार चर्चा की। कहा कि समयबद्ध तैयारियों को पूर्ण करना होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 19 समितियों के संयोजक नामित किए गए हैं। यूथ फेस्टिवल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि इंटरयूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों की टीमों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं निर्णायक मंडल के आलोक में आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव डॉ. गिरिधर मिश्र ने तैयारियों के बारें में अवगत कराया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पाण्डेय, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, एआर अजीत प्रताप सिंह, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. रसिकेश, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, सुशील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed