फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Parmendra died due to suffocation

दम घुटने से हुई थी परमेंद्र की मौत

Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Parmendra died due to suffocation
दम घुटने से हुई थी परमेंद्र की मौत
विज्ञापन

- एसपी ने गांव पहुंचकर घरवालों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। किशुनदासपुर गांव में 22 जनवरी को कुंए से परमेंद्र पाल का शव मिला। पोस्टमार्टम में परमेंद्र की मौत दम घुटने की बात सामने आई है। कुएं में फेंकने से पहले उसे मुंह दबाकर मारा गया था। उधर, शनिवार को एसपी अशोक कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द खुलासे का भरोसा दिया।

थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में शारदा सहायक खंड-39 नहर के किनारे स्थित कुंए में 22 जनवरी को एक शव उताराया देखा गया। बाहर निकालने पर उसकी पहचान गांव के ही परमेंद्र कुमार पाल 24 के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार परमेंद्र 16 जनवरी से लापता था। उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आने के बाद इसे बल मिल रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस वास्तविक अपराधियों को पकड़ने की बजाए पहले शव देखने वाले को बार-बार परेशान कर रही है। उधर, शनिवार को एसपी अशोक कुमार किशुनदासपुर गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात करके शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed