{"_id":"628d21656591ef312b26e262","slug":"parking-will-soon-be-built-at-two-places-in-the-city-preparations-complete-jaunpur-news-vns655324623","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही शहर में दो स्थानों पर बनेगी पार्किंग, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही शहर में दो स्थानों पर बनेगी पार्किंग, तैयारी पूरी
विज्ञापन
बदलापुर पड़ाव पर सड़क के बीच खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जल्द ही शहर में दो स्थानों पर पार्किगिं बनाई जाएगी। इसमें शहर में आने वाले लोग अपने दो और चार पहिया वाहनों को खड़ाकर सकेंगे। पार्किगिं को बनाने के लिए कुल 83 लाख 13 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। यह धनराशि मास्टर प्लान से खर्च की जाएगी।
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में एक भी वाहन पार्किगिं नहीं है। शहरवासियों के अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों से भी रोज हजारों लोग अपने वाहनों से शहर आते हैं। लोग दुकान के सामने सड़क की पटरियों पर बेतरतीब वाहन खड़ाकर देते हैं। इससे शहर आए दिन जाम से जकड़ा रहता था। सब कुछ जानकर जिम्मेदार चुप थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन शहर को सुंदर और जाम से मुक्त बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से शहर में पार्किगिं बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बदलापुर पड़ाव और जेसीज चौराहे पर स्थित पार्क में पार्किगिं बनाने का कार्य प्रस्तावित हो गया है। जेसीज पर बनने वाले पार्किगिं में नाली और शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। इन दोनों पार्किगिं में तकरीबन कुल 83 लाख 13 हजार रुपये खर्च होने हैं। इसमें बदलापुर पड़ाव पर पार्किगिं बनाने और यहां से महावीर मंदिर तक प्रकाश की व्यवस्था के लिए 18 लाख 18 हजार 939 रुपये खर्च किए जाएंगे। जेसीज चौराहे पर पार्किगिं बनाने और बाउंड्रीवाल, गेट, नाली और शौचालय बनाने के लिए 64 लाख 94 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी धनराशि मास्टर प्लान से खर्च की जाएगी।
शहर में बदलापुर पड़ाव और जेसीज चौराहा स्थित पार्क को पार्किगिं बनाने का कार्य प्रस्तावित है, जो जल्द ही बनाया जाएगा। इन दोनों पार्किगिं को बनाने के लिए 83 लाख 13 हजार रुपये खर्च की जाएगी। यह धनराशि मास्टर प्लान से खर्च की जाएगी। - अनिल कुमार अग्निहोत्री, नगर मजिस्ट्रेट