फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panic spread by firing

मनबढ़ों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panic spread by firing
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे कुछ मनबढ़ों ने एक युवक के घर पर चढ़कर असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग करते मनबढ़ फरार हो गए। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मीरपुर निवासी विजयप्रताप यादव की बुआ के लड़के से बीते दो माह पूर्व एक शादी में मामूली बात को लेकर मारपीट हुई थी। उसी झगड़े को लेकर गुरुवार को सुबह दस बजे भी मारपीट हुई थी। विजयप्रताप यादव ने थाने में तहरीर दी थी। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर वापस थाने पर गई।तबतक गांव का मनबढ़ एक युवक अपने करीब 20 साथियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ चार राउंड फायर कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गये। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। वहीं विजयप्रताप यादव ने दरोगा व कोतवाल पर आरोप लगाते हुए बताया कहा कि दरोगा राकेश सरोज गोली का खोंखा ले लिए हैं। हमें दिखाया भी नहीं इसी बात को लेकर ग्रामीणों की कोतवाल से कहासुनी भी हुई। अब पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। इस मामले में विजय बहादुर यादव ने केराकत कोतवाली में चार नामजद लोगों के खिलाफ लक्ष्य कर गोलीबारी चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed