फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panic in the area due to theft in school for the sixth time

Jaunpur News: छठवीं बार विद्यालय में चोरी से क्षेत्र में दहशत

Wed, 27 Nov 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panic in the area due to theft in school for the sixth time
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भोसिला में सोमवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने बाउंड्री वॉल फांदकर कमरे का ताला तोड़कर स्कूल का सामान चोरी कर ली। छठवीं बार चोरी कर चोरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। स्थानीय पुलिस का अपराध पर नियंत्रण नहीं है। तहरीर में प्रधानाध्यापक दिग्विजय यादव ने बताया कि चोर कमरे से बच्चों के खेलने-कूदने के सामान, अनाज, बर्तन, पांच पंखे, किताबें और रजिस्टर कागजात सहित अन्य समान उठा ले गए। चोरों के कुछ हथियार विद्यालय के करीब बरामद हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed