फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panic due to bomb rumour security teams conducted intensive checking campaign

Jaunpur : बम रखने की अफ़वाह पर मची खलबली, सुरक्षा की टीमों ने चलाया सघन चेंकिंग अभियान, ट्रेन पांच मिनट रूकी

Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
सार

जौनपुर जंक्शन पर उस वक्त हलचल मच गई जब कंट्रोल रूम को अचानक सूचना मिली कि पटना कोटा एक्सप्रेस में बम है जिसके बाद पूरे महकमें में खलबली मच गई। आरपीएफ और जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच मिनट तक चेकिंग की गई और बाद में अफवाह बताया गया।

विज्ञापन
Panic due to bomb rumour security teams conducted intensive checking campaign
रेलवे सुरक्षा की सतर्कता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जौनपुर कंट्रोल रूम की सूचना पर पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना पर आरपीएफ जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस ने जौनपुर जंक्शन पर मंगलवार को पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन सायं 8.48 बजे पहुंची और 8.53 बजे रवाना हुई। जिसके चलते ट्रेन यात्रियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला। 

विज्ञापन


मंगलवार पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13237 में बम रखे जाने की सूचना पर जौनपुर जंक्शन पहुंचने पर पहले से ही मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार ने साथी जवानों में एस आई कैलाश कुमार, एएसआई  वीरेंद्र प्रताप सिंह, तथा जीआरपी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर, की साथी जवानों की संयुक्त टीम ने ट्रेन को चेक किया।
विज्ञापन


हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने से जवानों ने राहत की सांस  लिया।  शहर कोतवाली प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साथी जवानों ने जौनपुर जंक्शन पर पहुंचकर चेकिंग अभियान में शामिल हुए। जौनपुर आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि कोटा पटना एक्सप्रेस में बम की अफवाह को लेकर वाराणसी में जांच हुई थी। यहां भी ट्रेन पहुंचने पर हम लोगों ने चेकिंग किया । ट्रेन 5 मिनट खड़ी रही जिसके बाद रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed