फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pandit Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Humanism

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Sat, 12 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Humanism
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर खरका कालोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता थे। भाजपा सदैव उनके दिखाए हुए रास्तों की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जौनपुर से बहुत पुराना रिश्ता रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा का उदय हुआ। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, धनंजय सिंह, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, सुशांत चौबे, आदर्श सिंह मौजूद रहे। वहीं, मडि़याहूं नगर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि राजेश सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed