{"_id":"57a789a04f1c1bbb532b8a02","slug":"panchami-were-worshiped-nagadeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचमी पर पूजे गए नागदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचमी पर पूजे गए नागदेव
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के बोहरिकपुर गांव में कुश्ती दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में लगे पहलवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी के अवसर पर रविवार को शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोग पहुंचने लगे थे। मंदिर और शिवालय दोपहर बाद तक हर हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने महादेव और नाग देवता की विधिवत उपासना की।
मंदिर से लेकर खेत-खलिहान तक भगवान शिव की पूजा की गई। लावा और दूध चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। सपेरे गलियों में घूम-घूमकर लोगों को नागदेवता के दर्शन कराते नजर आए। शहर के नव दुर्गा शिव मंदिर, उमेशोनाथ मंदिर, दाऊजी मंदिर, पांचो शिवाला, गोकुल घाट, सुजानगंज के गौरीशंकर और जलालपुर के त्रिलोचन महादेव समेत जिले भर के
तमाम प्रमुख शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में जहां एक ओर पान, धतूरा, माला, फू ल, बेल पत्र, भांग और अबीर चढ़ाया गया वहीं नाग देवता को दूध, लावा चढ़कार पूजा की गई। नागपंचमी पर शिवभक्तों की टोली भी मंदिर परिसरों में पहुंची। कई स्थानों पर काल सर्प की पूजा की गई। शहर के अचला देवी घाट, विसर्जन घाट, तारापुर कालोनी स्थित साधु
विज्ञापन
कुटिया आदि स्थानों पर दंगल का आयोजन किया गया। हनुमान घाट से शहर के उर्दू बाजार स्थित जागेश्वर धाम मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की टोली जमीन पर लेटकर पहुंची। सुजानगंज के गौरीशंकर मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम तिवारी और कार्यकर्तां पूजा- पाठ कराने में जुटे रहे।
कांवरियों में महिलाओं और बच्चों की भी भीड़ रही। मंदिर परिसर से दो किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया था। इस नाते मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में हर हर महादेव की गूंज हर समय सुनाई दे रही थी। हनुमान घाट से चहारसू चौराहा, कोतवाली, जागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर
जलाभिषेक किया। शिव सेवा संस्थान के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें अंबुजानंद महराज, सूरज, अमर, मनीष आदि थे। उध्ार, नाग पंचमी का पर्व क्षेत्र में हर्सोल्लास के साथ परम्परागत मनाया गया। बहोरिकपुर ग्राम स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर अन्तर्जनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें मिर्जापुर के बनवारी ने
बनारस के लल्लू को पटखनी दी। गुड़हाई राम लीला समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण सरोज व ग्राम प्रधान अजय कुमार शुक्ला ने पहलवानो, से हाथ मिलाकर उनका परिचय किया। दंगल में तरहठी के हौसिला प्रसाद ने बहोरिकपुर के पवन को, गौहानी के विपिन ने बहोरिकपुर के गोलू को धूल चटाया। मिर्जापुर के पहलवान
जितेन्द्र ने तरहठी के सुभाष और बहोरिकपुर के राहुल को भी पटखनी दी। तरहठी के संतोष ने बहोरिकपुर के पहलवान राहुल को चित्त किया। दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने कला का प्रदर्शन किया। रेफ री का दायित्व राम फेर गौतम ने निभाई। इस अवसर पर नंन्दलाल प्रधान, सुभाष चौरसिया, लवकुश मोदनवाल, शैलेन्द्र सहित दर्शक उपस्थित रहे।