फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Painter's body found in Ramlila Maidan

रामलीला मैदान में मिला पेंटर का शव

Wed, 15 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Painter's body found in Ramlila Maidan
शेरपुर पथरा गांव के रामलीला मैदान में मंगलवार की देर रात वाल पेंटर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएससी ले गई। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक वर्षों पूर्व से शराब की लत के गिरफ्त में था। दिन रात नशे में चूर रहता था।
विज्ञापन

शेरपुर पथरा गांव निवासी धर्मराज गौतम (42) पुत्र संग्राम वाल पेंटिंग और मकान की रंगाई पुताई का काम करता था। वह वर्षों पूर्व से शराब की लत में फंस गया था। स्वजनों के मुताबिक वह नित्य नशे में चूर होकर देर रात घर पहुंचता था। मंगलवार की सुबह वह काम पर जाने को कहकर निकला था। देर रात गांव के रामलीला मैदान के पास टहल रहे कुछ ग्रामीणों ने वहां शव पड़ा देखा। नजदीक पहुंचे तो मृतक को पहचान गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed