फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pagoda echoes with the joy of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the joy of Har Har Mahadev
12- सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी मस्जिद स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाकर दर्शन पूजन करते श्रद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के घोष से गूंज उठे। भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए भोर से मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन किया। कोरोना संक्रमण के कारण बहुत कम लोग ही दर्शन पूजन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। सुबह बारिश के चलते भी कम श्रद्धालु सुबह मंदिर आए।
विज्ञापन

सद्भावना पुल के बगल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवाला, शाहीपुल के बगल स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में भोर से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। सुजानगंज स्थित श्री गौरीशंकर धाम परिसर में सोमवार को भोर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतार बद्ध होने लगे थे। संभूगंज स्थित शाहीनाथ, महराजगंज के करशूल नाथ मंदिर परिसर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवालयों में देर शाम तक श्रद्धालु पूजन के लिए आते रहे। मंदिर प्रबंधन ने भी सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की थी। महिलाओं ने व्रत रखकर शाम के समय हवन पूजन किया। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर का पट नहीं खुलने के कारण क्षेत्र के तमाम लोग बाहर से मत्था टेककर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed