फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy procurement target reduced by 30 thousand MT

Jaunpur News: धान खरीद का लक्ष्य 30 हजार एमटी घटा

Wed, 02 Oct 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement target reduced by 30 thousand MT
इस साल जिले में धान खरीद का लक्ष्य पिछले साल से 30 हजार टन घटा दिया गया है। वर्ष 2023-24 में एक लाख 80 हजार एमटी के मुकाबले इस बार एक लाख 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद के लिए पिछली बार के 142 क्रय केंद्रों को घटाकर 115 कर दिया गया है। अब विभाग किसानों का पंजीकरण कराने के साथ लक्ष्य पूरा करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में इस साल एक लाख 50 हजार 227 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती हुई है। इसमें चार लाख 44 हजार 942 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए इस साल धान की खरीद के लिए 115 क्रय क्रेंद्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। 76 धान क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। बीते साल की तुलना में इस बार 27 क्रय केंद्र कम कर दिए गए हैं। धान खरीद का लक्ष्य बीते साल की अपेक्षा 30 हजार एमटी घटा दिया गया है। कुल एक लाख 50 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। एमएसपी पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों का पंजीयन शुरू करा दिया गया है। अब तक 1025 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

जिला विपणन विभाग के मुताबिक इस साल धान खरीद का समर्थन मूल्य में 117 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बार 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सामान्य धान और ग्रेड-ए धान की 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी क्रय केंद्रों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed