फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PAC is stuck in Kohde Sultanpur

कोहड़े सुल्तानपुर में डटी हुई है पीएसी

Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
PAC is stuck in Kohde Sultanpur
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहडे सुलतानपुर गांव में यादव और निषाद जाति के लोगों के बीच उपजे तनाव को देखते हुए अभी भी पुलिस और पीएसी गांव में कैंप कर रही हैं । गांव के अधिकतर परिवारों में अभी भी महिलाएं और बच्चे ही घर पर हैं। पुरुष घर से फरार चल रहे है। नामजद 13 लोगों में से 5 को पुलिस जेल भेज चुकी है जबकि आठ लोगों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। उधर गिरफ्तारी के भय से यादव बस्ती के अधिकतर पुरुष अभी भी घर से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोहड़े सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को पकौड़े की दुकान से शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन शनिवार को जातीय संघर्ष में बदल गया था। मारपीट में से पकौड़े पहले और बाद में लेने के विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें निषाद पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। पुलिस की सर्त्कता से विवाद तो शांत हो गया पर गांव में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस और पीएसी अभी भी गांव में कैंप कर रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले दिन दोनों तरफ से छह लोगों को शांति भंग में चालान किया था जबकि दूसरे दिन की घटना के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेज दिया। अभी इस मामले में पुलिस को आठ लोगों की की तलाश है। सीओ सदर जितेंद्र दुबे का कहना है कि कोहड़े गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed