फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen tanker built by constructing green corridor, police provided tight security in the border of the district in Jaunpur

जौनपुर: ग्रीन काॅरीडोर बनाकर गुजारा गया ऑक्सीजन टैंकर, जिले की सीमा में पुलिस ने दी कड़ी सुरक्षा

Tue, 27 Apr 2021 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Oxygen tanker built by constructing green corridor, police provided tight security in the border of the district in Jaunpur
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के डोभी में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जीवनरक्षक ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन टैंकर को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की सीमा से गुजारा गया। पुलिस ने करीब 12 किमी लंबा ग्रीन काॅरीडोर बनाया। पाइलटिंग करते हुए रास्ता खाली कराया गया।

विज्ञापन


वाराणसी से ऑक्सीजन टैंकर रात में ही कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ भेजा गया था। रास्ते में कोई अवरोध न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद रही। सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मंगलवार को दोपहर बाद टैंकर को वापस सकुशल पहुंचाने के लिए भी जिले की सीमा में करीब 12 किमी लंबा ग्रीन काॅरीडोर बनाया गया । चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उसकी पाइलटिंग कर रहे थे। ऑक्सीजन टैंकर देखकर लोग जगह-जगह राहत भरी चर्चा करते हुए देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed