फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen Plant: Just forgot to lay the foundation

ऑक्सीजन प्लांटः बस शिलान्यास कर भूले

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Plant: Just forgot to lay the foundation
कोरोना की दूसरी लहर में जब ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हुई तो जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया अचानक से तेज हो गई थी। जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से धन स्वीकृत करते हुए आनन-फानन में भूमि पूजन भी कर दिया। मगर कोरोना का असर कम पड़ते ही इसे भुला दिया गया है। अमर उजाला ने पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। कहीं भूमिपूजन के बाद से काम ठप है तो कहीं नींव खोदने के बाद से मजदूर लापता हैं। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी पूरी मान चुके हैं तो अफसर भी मौन साधे हुए हैं। उदासीनता का यह आलम तब है, जब तीसरी लहर की भयावहता को लेकर लगातार चेतावनी जारी हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल की दूसरी लहर से पहले जिले में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं था। अस्पताल और कारखाने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर थे। सामान्य दिनों में खपत न होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन आसानी से सुलभ हो जाता था। दूसरी लहर में सांस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी तो ऑक्सीजन की मांग में अचानक से इजाफा हो गया। खाली सिलिंडर लेकर लोग दर-दर भटकते दिखे थे। तमाम लोगों की जान समय से ऑक्सीजन न मिलने के कारण चली गई थी। ऑक्सीजन की आवश्यकता को महसूस करते हुए शासन-प्रशासन ने नए प्लांट लगाने की पहल की थी। हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से एक प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। विधायकों ने भी बिना समय गंवाए अपनी निधि से धनराशि स्वीकृत कर दी, ताकि प्लांट के निर्माण में देरी न हो। मई के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही धड़ाधड़ ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास भी कर दिया गया, मगर दोबारा किसी ने यह जानने की जरूरत नहीं समझी कि प्लांट की प्रगति क्या है। अधिकांश स्थानों पर भूमिपूजन के बाद से काम आगे ही नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

---
यहां लगने थे ऑक्सीजन प्लांट
सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला महिला अस्पताल का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने मई के दूसरे सप्ताह में इसका भूमिपूजन किया था। इसी वक्त बदलापुर सीएचसी में प्लांट लगाने के लिए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी भूमिपूजन किया। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने केराकत सीएचसी, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने शाहगंज सीएचसी, मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी ने मड़ियाहूं सीएचसी, जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेहटी सीएचसी, मल्हनी विधायक लकी यादव ने नौपेड़वा सीएचसी, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर ने बरसठी सीएचसी, मुंगराबादशाहपुर विधायक ने सुजानगंज सीएचसी और मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बीपी सरोज ने मछलीशहर सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव देते हुए शिलान्यास किया था। बरसठी सीएचसी को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर भूमिपूजन और शिलान्यास को पर्याप्त समय बीत चुका है। बावजूद स्थिति जस की तस है। नौपेड़वा व रेहटी में नींव डाल दी गई है तो मड़ियाहूं में गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। अन्य स्थानों पर कोई खास प्रगति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनप्रतिनिधियों की ओर से ऑक्सीजन प्लांट के लिए जो भी प्रस्ताव आए, उसे तत्काल स्वीकृत कर दिए गए थे। प्लांट लगाने का कार्य सिडको को सौंपा गया है। उनके स्तर से काम में क्यों देरी हो रही है, इस बारे में जवाब लिया जाएगा। शीघ्र कार्य पूरा कराने का प्रयास होगा। -आरएन सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।

---
बक्शा, शाहगंज, केराकत और बरसठी में प्लांट लगाने वाली कंपनी ने काम करने से इंकार कर दिया है। अन्य स्थानों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही सामान पहुंच जाएगा। तकनीकी दिक्कतों से टेंडर प्रक्रिया में देेरी के कारण काम बाधित हुआ है। एक पखवारे के अंदर प्लांट चालू करा दिए जाएंगे। चार सीएचसी के लिए दोबारा टेंडर किया जाएगा। -अनिरुद्ध प्रसाद, एक्सईएन, लघु उद्योग विकास निगम (सिडको)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed