फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Outsiders caught in TD College campus, handed over to police

टीडी कालेज परिसर में पकड़े गए बाहरी छात्र, पुलिस को सौंपा

Fri, 23 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Outsiders caught in TD College campus, handed over to police
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को पूरे दिन तलाशी अभियान चला। इस दौरान कॉलेज परिसर में आने वाले बाहरी छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान के दौरान पूछताछ करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। अनुशासन मंडल के सदस्य एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने विज्ञान भवन, कॉमर्स भवन, बीएड संकाय एवं कृषि संकाय में तलाशी के दौरान कई वांछित पकड़े गए। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने एक दो ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा जो पहले से ही वांछित थे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में किसी भी अराजक किस्म के युवक का प्रवेश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सोमवार से किसी भी बच्चे को बगैर ड्रेस कोड के महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनुशासन मंडल को निर्देशित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सोमवार से इसका कड़ाई से पालन किया जाए। चेकिंग अभियान में प्राचार्य के साथ मुख्य अनुशास्ता प्रो. राजीव रतन सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह वत्स, डॉ. विपिन कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed