फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Outside medicines should not be prescribed in medical colleges, prisoners should have regular health checkups

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में न लिखी जाएं बाहर की दवा, बंदियों का नियमित हो स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Outside medicines should not be prescribed in medical colleges, prisoners should have regular health checkups
जौनपुर। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को जिले में जनसुनवाई की। इसमें महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं। साथ ही उन्हें जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला कारागार का निरीक्षण किया। कहा कि मेडिकल कॉलेज में बाहर की दवाएं न लिखीं जाएं।
विज्ञापन

गीता बिंद सबसे पहले सेंट पैट्रिक स्कूल सिद्दीकपुर पहुंचीं। वहां बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर अध्यापिकाओं एवं प्रधानाचार्य से जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के साथ महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने करंजाकला स्थित वन स्टाॅप सेंटर और ब्लाॅक परिषद का निरीक्षण किया। वहां साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई और प्रभारी सेंटर मैनेजर को बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान पंजीकरण कक्ष में मरीजों से संवाद किया। इस दौरान कुछ मरीजों ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न लिखीं जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ओपीडी कक्ष, पैथोलाजी, पंजीकरण कक्ष, दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों से पूछा कि उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी की समस्या तो नहीं है। इसके साथ ही कारागार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाए। विकास खंड सोधी के सभागार में महिला जनसुनवाई एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं महिला ग्राम प्रधानों से बातचीत की। इस दौरान चार शिकायतें भी मिलीं जिसके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज डा. जाफरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज रुचिरा सेठी, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed