फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   outrage over land dispute in jaunpur police fired in the air after stone pelting by villagers three policemen injured

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM IST
सार

आरोप है कि सुलह-समझौता कराने के दौरान एसआई ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो कुछ देर के लिए अचेत हो गईं। इसे लेकर ग्रामीण पुलिस पर पैसे लेकर एक-दूसरे की मदद का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। 
 

विज्ञापन
outrage over land dispute in jaunpur police fired in the air after stone pelting by villagers three policemen injured
सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव की घटना, तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। बीचबचाव में पहुंची पुलिस को भी लोगों ने घेर लिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना पर शाहगंज एसडीएम, सीओ ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में रविवार की शाम घटी। 

विज्ञापन


गांव निवासी निनकू यादव, नरसिंह यादव और जमींदार राजभर के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो जून को भी नरसिंह यादव और निनकू यादव के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। रविवार की शाम फिर इसी बात को लेकर ये लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर सरपतहां थाने के एसआई राम विलास हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सुलह-समझौता कराने के दौरान एसआई ने सविता राजभर को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो कुछ देर के लिए अचेत हो गईं। इसे लेकर ग्रामीण पुलिस पर पैसे लेकर एक-दूसरे की मदद का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। भगदड़ में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सरायमोहिद्दीनपुर लाल बहादुर सिंह ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार सर्किल के सभी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ईंट-पत्थर चलाने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है। कई लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

क्या बोले अधिकारी

सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने कहा कि  मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। विवाद के दौरान उग्र लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 

एसडीएम शाहगंज, राजेश वर्मा ने कहा कि  विवादित भूमि पर कई खातेदार हैं। इसमें ग्राम समाज का भी हिस्सा है। चकबंदी न होने के कारण यह अलग नहीं हो पाई थी। फिलहाल सोमवार को पैमाइश कराकर ग्राम समाज की जमीन अलग कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed