Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out-of-control chariot on a slope crushes two people killing them in jaunpur

मातम में बदलीं खुशियां: बरात में अनियंत्रित रथ ने दो लोगों को कुचला, दर्दनाक मौत; ढलान से उतरते समय हुआ हादसा

Sat, 21 Nov 2026 10:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Nov 2026 10:32 AM IST
सार

जौनपुर जिले में बरात के बीच रथ से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रथ ढलान से उतर रहा था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
Out-of-control chariot on a slope crushes two people killing them in jaunpur
इसी वाहन से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के नौपेड़वा हाईवे पर बधवारेबीर मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात बरात में शामिल रथ अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से शुक्रवार रात मड़ैया मोहम्मदपुर निवासी रामअवध यादव के यहां बरात आई थी। बरात में डीजे के साथ रथ भी चल रहा था। रात करीब 10 बजे रथ हाईवे से ढलान की ओर उतर रहा था। इसी दौरान चालक से रथ का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर तेजी से आगे बढ़ने लगा। 
विज्ञापन


रथ के आगे सजावट का सामान और गमले लेकर चल रहे गोरियापुर गांव निवासी मुसाफिर और शिवाकांत गौतम उसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रथ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed