फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 498 excise shops, 129 are in the name of half the population

Jaunpur News: आबकारी की 498 में से 129 दुकानें आधी आबादी के नाम

Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Out of 498 excise shops, 129 are in the name of half the population
जौनपुर। जिले में आबकारी दुकानों के ई-लाटरी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में कमिश्नर कौशल राज शर्मा की उपस्थिति में हुई। इस दौरान प्रथम चरण में ई-लॉटरी के तहत 498 दुकानों में से 129 दुकानें महिलाओं को मिली। कुल दुकानों के सापेक्ष महिलाओं को 26 फीसदी आवंटन हुआ। पिछली बार जहां 23 फीसदी महिलाओं को दुकान आवंटित हुआ था जो इस बार तीन फीसदी बढ़ गया। ई-लॉटरी के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। जिले में प्रथम चरण की ई-लॉटरी में 280 देशी मदिरा दुकानों में से 64 महिलाओं को, 160 कंपोजिट शॉप में 50 महिलाओं को व 57 भांग की दुकानों में 15 महिलाओं को आवंटित की गई। जबकि एक मॉडल शाप पुरुष के नाम ही आवंटित हुई। ई-लॉटरी के तहत महिलाओं का नाम आने पर महिलाएं काफी खुश देखी गई। प्रथम चरण में जनपद जौनपुर की सभी दुकानें आवंटित हो चुकी हैं। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि नए आवंटन अब ई-लॉटरी के माध्यम से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपोजिट शॉप की व्यवस्था भी की गई है। ई-लॉटरी के माध्यम से चयन में पारदर्शिता आएगी व चयन प्रक्रिया में आसानी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था तो सदर तहसील के एक द्वार को छोड़कर सभी को बास-बल्ली के जरिए घेरा गया था। इस दौरान डीएम डाॅ.दिनेशचंद्र, एसपी डाॅ.कौस्तुभ, सीडीओ साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कईयों के हाथ लगी निराशा :-
इस बार बीयर व अंग्रेजी की दुकानों को मिलाकर कंपोजिट दुकान का नाम दे दिया गया। जिसके चलते इस बार सर्वाधिक कंपोजिट दुकानों पर आवेदन पड़े थे। ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र की एक दुकानों पर करीब 80 हजार का चालान लगा था। जिसके सापेक्ष एक-एक लोगों ने 30 से 50 दुकानों के लिए आवेदन कर रखा था। इसमें भी कितनों के हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed