फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 151 paddy purchasing centers, 123 did not open, most of the centers remained locked.

Jaunpur News: 151 धान क्रय केंद्रों में 123 पर नहीं हुई बोहनी, अधिकांश केंद्रों पर लटक रहे ताले

Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Out of 151 paddy purchasing centers, 123 did not open, most of the centers remained locked.
धान क्रय केंद्र सहकारी समिति कोल्हुआ पर लटका ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। धान खरीद के दस दिन बीत गए लेकिन अभी तक 151 क्रय केंद्रों में 123 पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अधिकांश केंद्रों पर कहीं ताले लटके मिले तो कहीं केंद्र प्रभारी किसानों के इंतजार करते रहे जबकि 23 केंद्रों पर महज 1218.80 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
जिले में एक लाख 53 हजार 64 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती हुई है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए इस साल शासन की ओर से धान खरीद का समर्थन मूल्य 69 रुपये बढ़ा दिया गया है। बीते साल सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेट ए धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हुई थी।
विज्ञापन

इस साल सामान्य धान 2369 रुपये व ग्रेट ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू हो गई है। इस साल एक लाख 60 हजार एमटी धान की खरीद लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद के लिए 151 केंद्र बना दिए गए है। बारिश और जिम्मेदारों की उदासीनता कारण धान खरीद जोर नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्थिति यह है कि कहीं धान क्रय केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं तो कहीं नाम मात्र की खरीद गई है। 151 केंद्रों में 123 पर तो अभी तक बोहनी नहीं हो सकी है। जबकि 23 केंद्रों से 26 किसानों से महज 1218.80 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। महराजगंज:। क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की खरीद नहीं हो सकी है।
क्रय केंद्र जगापुर बनकट, आनापुर मझगवां, आशामधुपुर, और कोल्हुआ क्रय केंद्रों पर ताला लटका मिला। फोन से हुई बातचीत से संबंधित सचिवों का कहना है कि खेतों में धान भींग जाने से तौल में दिक्कत आ रही है। हालांकि अब मौसम ठीक है। खरीद के लिए किसानों से सपंर्क किया जा रहा है।

आशा मधूपुर के सचिव सुशील सिंह जगापुर बनकट के राहुल पांडेय और आनापुर मझगवा के सचिव श्रीकांत का कहना है कि अभी किसानों का धान बारिस से भींग गया था। इसलिए कोई किसान धान क्रय केंद्र नहीं आए जल्द ही क्रय कार्य चालू होगा। डोभी : राजकीय धान क्रय केंद्र बीरीबारी अब तक 45 क्विंटल 60 किलो धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि जिन किसान ने रजिस्ट्रेशन कराया है उनसे संपर्क कर धान खरीदा जा रहा है। खेतासराय : विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र में कुल 10 क्रय केंद्र हैं । प्रत्येक क्रय केंद्र पर लगभग 5000 क्विंटल खरीदारी का लक्ष्य है। अभी तक केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed