फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 1224 schemes of Jal Jeevan Mission, only 34 have been completed, 1190 are still incomplete.

Jaunpur News: जल जीवन मिशन की 1224 स्कीम में से 34 ही पूरी, 1190 अभी भी अधूरी

Fri, 30 Aug 2024 04:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Out of 1224 schemes of Jal Jeevan Mission, only 34 have been completed, 1190 are still incomplete.
जौनपुर। जिले में जल जीवन मिशन के कार्य की गति इतनी धीमी है कि तीन साल पूरे होने को हैं 1224 स्कीम में से केवल 34 ही पूरी हो सकी है।
विज्ञापन

4000 करोड़ की परियोजना में निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद इसकी नई डेटलाइन दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। फिलहाल शासन के निर्देश पर काम करने वाली फर्म एफकांस और वेलस्पन पर नकेल कसी जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत 15 अगस्त 2021-22 से काम शुरू हुआ। इसे लेकर मार्च 2024 तक पूरा करना था। इसके तहत जिले में 1224 स्कीम यानी पेयजल पुनर्गठन पर काम होना था। इसमें से 34 स्कीम ही ऐसी हैं जिन्हें ग्राम पंचायत से पूरी तरह से प्रमाणपत्र दिया गया। यहां पर किसी प्रकार का कोई काम बाकी नहीं है। इसके अलावा 305 ऐसे राजस्व गांव हैं जहां नल से जल पहुंचाया जा रहा है।

हालांकि यहां पर काम बाकी भी है, इसमें नल लगाने से लेकर पाइप बिछाने का भी काम शेष है। जिले में वेलस्पन 355 स्कीम पर 1333 करोड़ रुपये का काम करा रही है। इनकी नौ स्कीम का काम पूरा हुआ है, हालांकि दावा है कि 76 गांवों में जल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वेलस्पन को दो लाख सात हजार 160 कनेक्शन लगाने हैं, इसमें से एक लाख 77 हजार 165 टोंटी लगाई गई हैं। वहीं एफकांस की 869 स्कीम में 25 स्कीम पूरे हो चुकी है। इसमें से 62 गांव ऐसे हैं जहां पर स्थाई वाटर सप्लाई की जा रही है। एफकांस को तीन लाख 75 हजार 457 कनेक्शन लगाने थे इसमें से दो लाख 97 हजार 115 कनेक्शन ही दिए गए। अभी तक केराकत के टुसौरी, रक्सवा, तकियाराम, मथुरापुर उर्फ कोटवा, रामपुर के पचोरखी जालिम सिंह में स्कीम पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन




यह हो रही समस्याएं

मड़ियाहूं ब्लाॅक के राजापुर-1 गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास 6 माह पहले बोरिंग करके छोड़ दिया गया है। नगवा, रसूलपुर सहित कई गांवों में आधी अधूरी पाइप बिछाई गई है। कुछ घरों में नल का कनेक्शन भी दे दिया गया है, लेकिन पानी अभी तक उसमें पानी नहीं है। मड़ियाहूं के राजपुर-1 गांव में इंद्रजीत पटेल, सभाजीत पटेल, रंजीत पटेल, सरबजीत पटेल के यहां जल जीवन मिशन द्वरा पाइप लाइन बिछाकर टोंटी तो लगा दी गई लेकिन अभी तक पानी नहीं आया। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी है। मड़ियाहूं ब्लाॅक के रामपुर खास गांव में जल जीवन मिशन की ओर से पाइप लाइन बिछाकर नल लगाया गया है। लेकिन अभी तक पानी नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सुरेंद्र गौतम व सुजीत गौतम ने बताया कि पानी न आने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............................................

वर्जन ...

काम को समय से पूरा कराने के लिए निगरानी की जा रही है। हर घर पर नल लगाकर पानी पहुंचाने का काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो स्कीम अधूरे हैं, वहां पर दिसंबर 2024 तक काम पूरा करा दिया जाएगा।

-महेंद्र राम, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed