फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Our Diwali is in the happiness of everyone...

Jaunpur News: जन-जन की खुशहाली में ही हमारी दिवाली...

Sun, 12 Nov 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Our Diwali is in the happiness of everyone...
जौनपुर। प्रकाश पर्व दिवाली में हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता। अपने परिजनों के साथ इस त्योहार को मनाने की हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन कुछ विभाग ऐसे हैं जो हमारी, आपकी खुशहाली के लिए दिवाली पर भी लगातार ड्यूटी करते हैं। उन विभागों के अधिकारी, कर्मचारी यहीं कहते हैं कि जन-जन की खुशहाली में ही हमारी दिवाली है। इन विभागों में प्रमुख रूप से बिजली, स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, पुलिस विभाग के लोग शामिल हैं। इन विभागों के लोगों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दिवाली के साथ ही जन धन की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक ड्यूटी पर रहूंगा। ड्यूटी पर रहते हुए सरकार भत्ता भी देती है। मैं तो अपनी दिवाली यात्रियों के बीच मनाऊंगा। - एसआर सरोज, स्टेशन अधीक्षक-श्रीकृष्णा नगर
विज्ञापन


जनता की सुरक्षा ही हमारा उद्देश्य है। जिस दिन हमने वर्दी पहनकर शपथ ली उसी दिन से हमारे लिए जनता ही हमारा परिवार है। जनता खुशहाली से इस पावन पर्व को सद्भाव के साथ मनाए यहीं हमारी कामना है। घर परिवार को फोन पर बधाई दे देता हूं। - संतोष पाठक, थानाध्यक्ष बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश पर्व दिवाली है। हर कोई उत्साह में है। इस उत्साह में किसी तरह का व्यवधान न आने पाए, पटाखे की चिंगारी की खुशी में बाधक न बनने पाए इसके लिए मैं दिवाली में भी ड्यूटी पर रहुंगा। क्षेत्र की सुरक्षा के लिए इंदिरा चौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी कर रखा हूं।- रमाशंकर मौर्या, सिपाही फायर ब्रिगेड


घर परिवार के बीच दिवाली मनाने के बजाय मरीजों का इलाज व उनकी सेवा करने की खुशी में ही मेरी दिवाली है। जन-जन की खुशहाली में ही हमारी दिवाली है। इस लिए मैं इलाज करते हुए प्रकाश पर्व मनाऊंगा। -

डॉ. गौरव सिंह, चिकित्सक

हमारी दिवाली तो यात्रियों के साथ मनती है। इस बार भी ऐसे ही मनेगी। परिवहन निगम और जन जन की खुशहाली में ही हमारी दिवाली है। हमारे कंधे पर कई परिवारों को सुखमय तरीके से दिवाली मनाने की होती है, इस लिए हम ड्यूटी में रहेंगे। - रवींद्र पांडेय, रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article