फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   other

बर्खास्त शिक्षामित्र ने विद्यालय में जमकर मचाया उत्पात

Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी प्राथमिक विद्यालय में एक बर्खास्त शिक्षामित्र ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वारी में 2008 में नियुक्त शिक्षामित्र महेंद्र प्रसाद का चयन तत्कालीन बीएसए ने जालसाजी के आरोप में निरस्त कर दिया था। प्रधानाध्यापक धर्मदेव सिंह का आरोप है कि चयन निरस्त होने के बाद भी शिक्षामित्र विद्यालय में जबरन जाता था। परिसर में प्रवेश करने से मना करने पर अध्यापकों से गाली गलौज करता और एमडीएम में मिट्टी आदि डाल देता। गुरुवार सुबह प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो बर्खास्त शिक्षामित्र वहां पहले से खड़ा था। इस पर आपत्ति जताते हुए बिना किसी आदेश को विद्यालय में घुसने पर रोका तो वह गाली गलौज करने लगा। इस संबंध में एसआई विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed