फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Organizing a seminar on the subjects of the President's address

Jaunpur News: राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन

Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Organizing a seminar on the subjects of the President's address
जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जलालपुर के तत्वावधान में शनिवार को शक्तिकेंद्र महिमापुर के दरवेशपुर एवं शक्तिकेन्द्र चंवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। भारत कभी अपनी अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था वह भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। इस दौरान शक्तिकेन्द्र प्रभारी, जिलामहामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जटाशंकर सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश सोनकर, राजबहादुर दुबे, कृष्णचंद्र चौबे, सुशील निषाद, विपिन मिश्रा, विनय सिंह, गुरुचरण सोनकर, श्रवण गुप्ता चिंटू, रामलाल मौर्य, तिलकधारी यादव, सलीम, दीनानाथ सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed